
Jamshedpur. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साकची जेल में देर रात छापेमारी की गयी. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी (SDO) शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डों की जांच की. इस चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं पाया गया.
इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गयी, लेकिन किसी भी प्रकार कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिला. उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी काराओं में माह में कम से कम दो बार औचक तलाशी ली जा रही है. कतिपय कुख्यात बंदियों द्वारा कारा से संगठित अपराध संचालन की सभावना बनी रहती है, जिससे विधि व्यवस्था एवं अपराध नियन्त्रण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता
