Site icon Lahar Chakra

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार के करीबी RJD विधायक रीतलाल यादव के सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी 

Patna.बिहार पुलिस ने सोमवार को पटना में जबरन वसूली मामले की जांच के तहत दानापुर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के परिवार के करीबी रीतलाल यादव के सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की.अधिकारियों ने बताया कि राजद विधायक के फरार चार सहयोगियों को पकड़ने के लिए रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को दानापुर के कोठवा गांव में छापेमारी की गई. इसी मामले में राजद विधायक पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं.
पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपियों की जबरन वसूली की मांग नहीं मानी, तो उन्होंने उसकी उस इमारत का ढांचा गिरा दिया, जिसका निर्माण वह दानापुर इलाके में कर रहा था.उन्होंने कहा कि राजद विधायक भी मामले में आरोपी हैं. सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लेगी, क्योंकि तलाशी अभियान अब भी जारी है. गौरतलब है कि विधायक रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को पटना की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. दानापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक और उनके तीन अन्य सहयोगियों- चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
Exit mobile version