Site icon Lahar Chakra

अवैध खनिज परिवहन को लेकर छापेमारी जारी, गोविंदपुर व एमजीएम में बालू लोड वाहन जब्त

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु विगत तीन दिनों से लगातार व्यापक कार्रवाई चल रही है. दिनांक – 09.01.2025 को जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा कदमा थाना अंतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05AY – 5242 को जप्त कर कदमा थाना को सुपूर्द किया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा दिनांक 10.1.2025 को गोविंदपुर थाना अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने के बाबत 01 वाहन को जप्त कर गोविंदपुर थाना को सुपूर्द किया गया. साथ ही दिनांक 11.01.2025 को जिला खनन कार्यालय द्वारा एम.जी.एम थाना अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने को लेकर वाहन संख्या – BR10GA – 7563 को जप्त करते हुए एम.जी.एम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

Exit mobile version