Site icon Lahar Chakra

Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Kharagpur. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक रेलवे समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के निकट एक समपार फाटक पर हुई।

उन्होंने बताया, कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास समपार फाटक पर स्कूली बच्चों को ले जा रही कार रेल पटरी पार कर रही थी तभी एक लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम को घटनास्थल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना है कि हादसे के समय समपार फाटक खुला था। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

Exit mobile version