Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rail GM Inspection: रेल जीएम ने किया टाटानगर, आदित्यपुर, चांडिल समेत अन्य स्टेशनों का दौरा, चांडिल में इंजन बेपटरी की जांच की, ट्रैक व सिग्नल में सुधार के निर्देश
    Headlines

    Rail GM Inspection: रेल जीएम ने किया टाटानगर, आदित्यपुर, चांडिल समेत अन्य स्टेशनों का दौरा, चांडिल में इंजन बेपटरी की जांच की, ट्रैक व सिग्नल में सुधार के निर्देश

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम गुरुवार को विशेष सैलून से जमशेदपुर से चांडिल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई स्टेशनों का निरीक्षण किया. चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक व रेल पटरी का निरीक्षण किया. बीते सोमवार को चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक पर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया थी. रेल पटरी पूरी तरह टूट गयी थी. इसका जांच जीएम ने की. जीएम ने रेल लाइन, सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा जांच, सिग्नल इंस्टालिग, सभी तरह की फीटिंग, टीसीएस ट्रैक को देखा. जीएम ने चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक से पैदल चलकर चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर रेल पटरी, सिग्नल का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश डीआरएम व रेलवे के अधिकारियों को दिये.

    रेलवे के अधिकारी आदित्य चौधरी ने बताया कि चांडिल, सीनी, गम्हरिया स्टेशनों का डिटेल निरीक्षण जीएम व डीआरएम ने किया. उन्होंने कहा कि बीते दिनों चांडिल में इंजन बेपटरी हुआ था, उसकी जांच एक टीम कर रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस दौरान उन्होंने आते ही सबसे पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रुके. यहां के अधिकारियों के साथ री-डेवलपमेंट पर चर्चा की और फिर आदित्यपुर स्टेशन निकल गये. आदित्यपुर स्टेशन में भी उन्होंने दौरा किया. आदित्यपुर के साथ कांड्रा का भी वे इंस्पेक्शन किया. आदित्यपुर स्टेशन को नये सिरे से विकसित किया जा रहा है और सैटेलाइट स्टेशन भी बनाया जाना है. उनके साथ डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ समेत अन्य अधिकारी भी थे. यहां मीटिंग करने के बाद फिर सीनी, गम्हरिया और चांडिल के लिए रवाना हो गये.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वे राजखरसावां चले गये. राजखरसावां में भी इंस्पेक्शन किया. इन सारे स्टेशनों के होने वाले डेवलपमेंट वर्क का जायजा लिया. वे लगे हाथ मानीकुई के पास रेल लाइन में इंजन के बेपटरी होने की भी जांच की और अधिकारियों को कहा कि वे लोग इसका गहनता से जांच करे और ऐसे हादसे फिर से नहीं हो, इसके उपाय करें. री-डेवलपमेंट के तहत स्टेशनों का विकास के साथ अंडरपास ब्रिज चल रहे कार्य को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Chandil and other stations inspected the engine derailment in Chandil instructed to improve track and signal Rail GM Inspection: Railway GM visited Tatanagar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group