Site icon Lahar Chakra

Rail News: विभागीय कोटा से भरे जायेंगे सहायक लोको पायलट के 101 पद, आवेदन आमंत्रित, जल्द निर्धारित की जायेगी परीक्षा की तिथि

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत आद्रा रेल मंडल में 50 फीसदी विभागीय कोटा के तहत सहायक लोको पायलट के 101 रिक्त पदों को भरा जायेगा. इसके लिए आद्रा रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी सौम्या कांति मल ने अधिसूचना जारी कर एएलपी के 101 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. इसमें सामान्य कोटि के 78, एससी के 16 व एसटी के 7 पद शामिल हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तय की गयी है. परीक्षा में शत प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी.

Exit mobile version