Site icon Lahar Chakra

Rail News: चक्रधरपुर मंडल में सिनी-टाटा रेलखंड पर 16 सितंबर तक 2.30 घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सिनी-टाटा रेलखंड पर मशीन और वेल्डिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक 6 से 16 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन 2 घंटे 30 मिनट का रहेगा.वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने बताया कि इस दौरान रखरखाव कॉरिडोर उपलब्ध नहीं होगा. इंजीनियरिंग कार्यों के लिए ब्लॉक आवश्यक है.इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. जमशेदपुर-पुरुलिया मेमो पैसेंजर 8, 10, 12 और 14 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगी. टाटा-आसनसोल मेमो पैसेंजर 6, 8, 10, 12 और 14 सितंबर को टाटा से आद्रा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस 7, 9 और 16 सितंबर को पुरुलिया से टाटा के बीच आंशिक रूप से नहीं चलेगी. टाटा-थेनी एक्सप्रेस 11, 13 और 15 सितंबर को 120 मिनट की देरी से चलेगी.रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. यह कार्य ट्रैक की सुरक्षा और सुधार के लिए किया जा रहा है.

Exit mobile version