Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rail News: मृत बच्चे की तलाश में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा 22 हाथियों का झुंड, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर नौ घंटे जहां-तहां रुकी रही गीतांजलि, समलेश्वरी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें
    Headlines

    Rail News: मृत बच्चे की तलाश में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा 22 हाथियों का झुंड, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर नौ घंटे जहां-तहां रुकी रही गीतांजलि, समलेश्वरी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur. बंडामुंडा रेलखंड के ए केबिन के पास ट्रेन की टक्कर से 15 अक्तूबर को हाथी के बच्चे की मौत हो गयी थी. उक्त शिशु हाथी की तलाश में 22 अन्य हाथी रविवार रात 7:00 बजे ऊपरबहाल गांव के पास नॉर्थ चिरुबेड़ा जंगल से निकल कर चक्रधरपुर रेल मंडल के एलीफेंट जोन बंडामुंडा ए केबिन रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गये. जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रात 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक करीब नौ घंटे बाधित रहा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से हाथियों को पुन: जंगल की ओर खदेड़ने में जुट गयी.

    मौके पर डीएफओ और बंडामुंडा पुलिस की टीम भी मौजूद रही. जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम हाथियों के झुंड ने ऊपरबहाल गांव के पास चिरुबेड़ा जंगल से ए केबिन की ओर रुख किया. इसके बाद रात में हाथियों का झुंड बंडामुंडा ए केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की ओर से ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया. जिस कारण दरभंगा एक्सप्रेस व हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस सहित करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें जहां-तहां रोकनी पड़ीं. वन विभाग ने चक्रधरपुर रेल मंडल को सूचना दी थी कि लाइन किनारे 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है.

    इससे राउरकेला क्षेत्र में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. सोमवार तड़के 4:00 बजे हाथियों के झुंड को ऊपरबहाल गांव के पास चिरुबेड़ा जंगल में खदेड़ दिया गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों को ट्रैक से खदेड़ने के बाद रेलवे ने सुबह 4:00 बजे 10 किमी घंटे की रफ्तार से हॉर्न के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी किया.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    ये ट्रेनें रही प्रभावित

    13351 धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस 11 घंटे, 12835 हटिया बेंगलुरु एक्सप्रेस को साढे दस घंटे, 2860 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढे नौ घंटे, 18126 पूरी राउरकेला एक्सप्रेस तीन घंटे, 17007 दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस नौ घंटे, 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस साढे आठ घंटे, 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस आठ घंटे, 22840 भुवनेश्वर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, 18113 टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस साढे आठ घंटे, 22512 मुंबई एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस नौ घंटे, 18030 शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस साढे सात घंटे, 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर स्पेशल साढे नौ घंटे, 08145 टाटा राउरकेला मेमू स्पेशल दस घंटे , 12129 हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस नौ घंटे, 07051 हैदराबाद रक्सौल स्पेशल नौ घंटे विलंब से चल रही थी.

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    more than half a dozen trains Rail News: A herd of 22 elephants reached the railway track in search of the dead child
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group