
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल तथा दूरसंचार विभागों की ओर से 15 से 21 दिसंबर तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्य किया जायेगा. इस कारण रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसे लेकर यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद किया है.
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर की यात्रा 16 दिसंबर को रद्द रहेगी. 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस, यात्रा 15 व 18 दिसंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर की यात्रा 16 दिसंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी.
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर की यात्रा 21 दिसंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से शुरुआत होगी. 18184 बक्सर- टाटानगर एक्सप्रेस की यात्रा 21 दिसंबर को बक्सर से 60 मिनट विलंब से चलेगी.
