Site icon Lahar Chakra

Railway Accident: राउरकेला-हटिया रेलखंड पर कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास आइरन ओर लदी मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Ranchi. राउरकेला-हटिया रेलखंड पर कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास घटी.

बानो थाने के अधिकारी रामानुज कुमार वर्मा ने बताया कि मालगाड़ी के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि यह ट्रेन ओडिशा के बंडामुंडा से लौह अयस्क लेकर जा रही थी. उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण अभी पता नहीं चला है आर जांच जारी है.

Exit mobile version