Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Railway Acchivement: चक्रधरपुर में रिकॉर्ड टाईम में तैयार हुआ अंडरपास, रेलवे ने छह घंटे का लिया था ब्लॉक, काम पूरा कर 15 मिनट पहले रेल ट्रैक कर दिया चालू
    Headlines

    Railway Acchivement: चक्रधरपुर में रिकॉर्ड टाईम में तैयार हुआ अंडरपास, रेलवे ने छह घंटे का लिया था ब्लॉक, काम पूरा कर 15 मिनट पहले रेल ट्रैक कर दिया चालू

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर में ओवरब्रिज के समीप 6 घंटे से कम समय में रेलवे अंडरपास बनकर तैयार हो गया. सुबह 11.45 बजे से 5.45 बजे तक छह घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक समय से 15 मिनट पहले शाम 5.30 बजे अप व डाउन दोनों लाइनों को फिट घोषित कर दी गयी. देर रात तक तीसरी रेल लाइन का काम भी पूरा कर लिया गया. रेलवे के इंजीनियरों ने कहा कि शाम 5.30 बजे अप व डाउन दोनों मुख्य रेल लाइनों को फिट कर दी गयी है. रात 11 बजे तक थर्ड लाइन को फिट कर दिया जायेगा.

    आरसीसी बॉक्स के किनारे खाली जगहों को भरा जा रहा है. अंडरपास की लंबाई 4 मीटर व उंचाई 2.5 मीटर है. इस अंडरपास से बड़े वाहनों को रोकने के लिए एप्रोच रोड पर बेयरिंग लगायी जायेगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चक्रधरपुर में मंगलवार को रेलवे ओवर ब्रिज के समीप अंडरपास में 18 आरसीसी बॉक्स स्थापित किया गया. इसे स्थापित करने के लिये रेलवे इंजीनियरों के देखरेख में सैकड़ों रेलकर्मियों व मजदूरों ने युद्धस्तर पर काम को पूरा किया. इस काम को पूरा करने में दो बड़े क्रेन व छह से अधिक पोकलेन व डंफरों की मदद ली गयी. यह काम आधुनिक तकनीक से किया गया. पहले से ही आरसीसी बॉक्स को तैयार रखा गया था. ब्लॉक मिलते ही तीनों रेल लाइनों को काट कर हटा लिया गया. जिसके बाद वहां की मिट्टी को पोकलेन से हटाया गया.

    मिट्टी हटाये गये स्थान पर 18 आरसीसी बॉक्स को एक-एक कर दोनों तरफ से स्थापित किया गया. इस काम को समय पर पूरा करना था. जिसको देखते हुये ट्रैक, ट्रैक्शन, ओएचई व अन्य विभाग के रेलकर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से काम पूरा किया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अरुण जातोह राठौड़, विधायक सुखराम उरांव ने अंडरपास के कार्यों का जायजा लिया. साथ ही अंडरपास को चक्रधरपुवासियों को आने व जाने के लिये समर्पित किया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    ब्लॉक के कारण नहीं चलीं ट्रेनें

    चक्रधरपुर में अंडरपास बनाने के लिये छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था. इस दौरान चक्रधरपुर से गुजरने वाली 8 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहीं. जबकि 50 से अधिक ट्रेनें नहीं चलीं. जबकि रीशिड्युल होकर चलने वाली पुणे व हावड़ा की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. ब्लॉक के कारण इस्पात एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-राउरकेला एक्सप्रेस, राउरकेला-टाटा मेमू नहीं चली.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    after completing the work Railway Achievement: Underpass built in record time in Chakradharpur railways had taken a block of six hours the rail track was started 15 minutes earlier
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group