Site icon Lahar Chakra

Railway: टाटानगर होकर अजमेर के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा, टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का परिचालन फिर शुरु करने का फैसला

Jamshedpur. रेलवे ने टाटानगर होकर अजमेर के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत छह महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिर शुरू करने का फैसला किया है. इन फैसलों से त्योहारों में घर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर आसान होगा. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सांतरागाछी और अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08611, सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल, 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी. 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से चलेगी और शनिवार की सुबह 11:32 बजे टाटानगर पहुंचेगी,

इसके साथ ही, रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ी राहत देते हुए परिचालन कारणों से बदले हुए मार्ग पर चल रही छह ट्रेनों को भी उनके पुराने रास्ते पर बहाल कर दिया है. इसमें सबसे प्रमुख टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) है, जो 12 सितंबर से अपने नियमित इसी तरह, जसीडीह-बेंगलुरु एक्सप्रेस (22306) भी 12 सितंबर से बहाल होगी. बहाल होने वाली अन्य ट्रेनों में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस (12551) 13 सितंबर से, अगरतला-बेंगलुरु एक्सप्रेस (12504) 13 सितंबर से, बेंगलुरु-अगरतला एक्सप्रेस (12503) 16 सितंबर से और पुरुलिया-विल्लुपुरम एक्सप्रेस (22605) 26 सितंबर से अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी.

Exit mobile version