Site icon Lahar Chakra

Railway: भोपाल एक्सप्रेस एक मार्च से सप्ताह में तीन दिन चलेगी, धनबाद को मिला 732 सीटों का कोटा, टिकटों की बुकिंग शुरू, देखें ट्रेन का रूट और टाइम टेबल?

Dhanbad. धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस एक मार्च से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। बुधवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। धनबाद से भोपाल एक्सप्रेस में 732 सीटों का कोटा मिला है। ट्रेन में स्लीपर में 350, थर्ड एसी में 298, सेकंड एसी में 63 और फर्स्ट एसी में 20 सीटों का कोटा निर्धारित है। 27 फरवरी से 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस रविवार, बुधवार एवं शनिवार को भोपाल से रात 8.55 बजे खुलकर बीना-दमोह, कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 08.45 बजे सिंगरौली, सुबह 10.20 बजे चोपन, सुबह 11.20 बजे रेणुकूट, दोपहर 12.35 बजे गढ़वा, दोपहर 1.20 बजे डाल्टनगंज, दोपहर 2.52 बजे टोरी, शाम 5.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात आठ बजे धनबाद पहुंचेगी।

इसी तरह 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से बुधवार, शनिवार व रविवार को सुबह 07.20 बजे खुलकर सुबह 09.45 बजे रांची रोड, सुबह 11.20 बजे टोरी, दोपहर 12.46 बजे डाल्टनगंज, दोपहर 1.35 बजे गढ़वा, दोपहर 3.08 बजे रेणुकूट, शाम 4.05 बजे चोपन, शाम 6.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Exit mobile version