Site icon Lahar Chakra

Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Ranchi.दुर्गापुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक किया जा रहा है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों का परिचालन अंडाल से वाया सेंथिया होते हुए तीन महीने के लिए गंतव्य स्थानों पर किया जा रहा है। इस दौरान बोकारो होकर गुजरने वाली कुछ साप्ताहिक एक्सप्रेस ब्लॉक अवधि के दौरान दुर्गापुर नहीं जाएगी। ऐसे में बोकारो से दुर्गापुर आने-जाने वाले यात्रियों को तीन महीने तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस को यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण नियंत्रित की जा सकती है। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 से 30 मिनट तक लेट हो सकती है। इस दौरान आसनसोल के आसपास के परिवर्तित मार्ग से इसे चलाई जा रही है। इस अवधि में इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर में नहीं होगा।

Exit mobile version