
Ranchi. आद्रा मंडल में एक जून तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर ट्रेन 26, 27, 29, 30, 31 मई और 1 जून को रद्द कर दी गयी है.
झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) एक्सप्रेस ट्रेन 26 और 29 मई को रद्द रहेगी. टाटा-आसनसोल-बराभूम (68056/68060) मेमू पैसेंजर ट्रेन 27, 28 मई एवं एक जून को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट होगी. भोजूडीह-चांडिल-भोजूडीह (68079/68080) मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 मई और एक जून को महुदा से शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट होगी.
महुदा से चांडिल के बीच सेवा उपलब्ध नहीं होगी. खड़गपुर-हटिया (18035) एक्सप्रेस ट्रेन 26, 29 और 30 मई को खड़गपुर से दो घंटे देरी से प्रस्थान करेगी. हटिया-खड़गपुर (18036) एक्सप्रेस ट्रेन 27, 31 मई और एक जून को हटिया से दो घंटे देर से रवाना होगी.
