Site icon Lahar Chakra

Railway Board: रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट के लिए किलोमीटर के आधार पर भत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि की, बढ़ोतरी जनवरी 2024 से प्रभावी

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने दो लाख से अधिक ट्रेन परिचालन कर्मियों की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए, शुक्रवार को ‘लोको रनिंग स्टाफ’ के लिए किलोमीटर के आधार पर भत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। यह पूर्वव्यापी प्रभाव से एक जनवरी 2024 से लागू होगी। यह घोषणा विभिन्न रेलवे कर्मचारी संघों द्वारा दो वर्षों से अधिक समय तक लगातार दिये गए अभ्यावेदनों और विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (डीए) में 50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद, बोर्ड ने उसी तिथि से ‘लोको रनिंग स्टाफ’ की विभिन्न श्रेणियों के लिए किलोमीटर के आधार पर दिया जाने वाला भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के अनुसार, किलोमीटर भत्ता की दरें दो घटकों से प्राप्त होती हैं, मूल वेतन का 30 प्रतिशत और 20 दिनों का यात्रा भत्ता।

Exit mobile version