Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय पदक, जानिए उनकी उपलब्धियां
    Headlines

    रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय पदक, जानिए उनकी उपलब्धियां

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand : दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर मंडल को गर्व का पल मिला है. यहां के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 10 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा. इस कार्यक्रम की मेज़बानी रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड करेंगे.

    दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए संतोष कुमार अकेले सदस्य हैं. यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का नतीजा है, बल्कि पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे और रेलवे परिवार के लिए भी गौरव का विषय है.

    संतोष कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्होंने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर दिया. नियमित मॉक ड्रिल्स का आयोजन कर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत किया. टीम भावना और सामूहिक सहयोग को बढ़ावा देना उनकी कार्यशैली की खासियत रही है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने न केवल आपदा प्रबंधन की कला सीखी बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाई. रेलवे स्टेशनों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल्स ने हजारों लोगों को आपदा से निपटने की क्षमता दी.

    रेलवे सेवाओं के अलावा संतोष कुमार ने झारखंड सरकार के अंतर्गत लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाता जागरूकता अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विभिन्न केंद्रों पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया. इससे सरकारी कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद मिली.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    संतोष कुमार को इससे पूर्व भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं. साल 2024 में उन्हें कोलकाता स्थित गार्डेन रीच में आयोजित 69वें रेलवे सप्ताह समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाज़ा गया. इससे पहले उन्हें पीसीएसओ अवार्ड 2022, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड 2018 और तीन बार डीआरएम अवार्ड (2002, 2005, 2007) मिल चुका है. इसके अलावा दो बार उन्हें सीनियर डीईई अवार्ड (2010, 2017) भी दिया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news know his achievements Railway Civil Defense Inspector Santosh Kumar will get National Medal जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group