Site icon Lahar Chakra

Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

Chakardharpur.रेल मंत्रालय ने टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल की दो योजना को 1.812 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इनमें पांड्रासाली-कांड्रा के बीच चौथी व पांचवीं रेल लाइन के निर्माण शामिल हैं। दोनों स्टेशन एवं यार्ड के बीच लाइन बढ़ने से ट्रेनों के आवागमन में सुधार होगा। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या नहीं रहेगी।

दूसरी ओर, गुरुवार को रेल मंत्रालय से टाटानगर में एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में नया कोचिंग टर्मिनल बनाने को मंजूरी मिली है। दक्षिण पूर्व जोन से दोनों प्रस्ताव को स्थल सर्वेक्षण के बाद मुख्यालय भेजा गया था। रेलवे के अनुसार, पांड्रासाली और कांड्रा की चौथी एवं पांचवीं लाइन चक्रधरपुर मंडल में 42 किमी क्षेत्र में होगी।

Exit mobile version