Site icon Lahar Chakra

Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल पानी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वैष्णव का यह आदेश भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग)की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कई स्टेशनों पर पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाए गए ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाने की बात कही गई थी।

रेलवे मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे दिन मुद्दे की समीक्षा की और कई उपाय करने के आदेश दिए, जिनमें पानी को फिल्टर करने वाली प्रणाली लगाना, पानी की टंकियां बदलना और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच शामिल है।

Exit mobile version