Site icon Lahar Chakra

Railway: आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर 28 को झाड़ग्राम एक्सप्रेस रद्द, 27, 29, 30 जनवरी व एक फरवरी को बोकारो तक आयेगी, कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में हो रहे विकास कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 28 जनवरी को ट्रेन संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस रद्द रहेगी. जबकि 27, 29, 30 जनवरी व एक फरवरी को यह ट्रेन बोकारो तक आयेगी और यहीं से प्रस्थान करेगी.

वहीं 27 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो तक आयेगी. यहीं से प्रस्थान करेगी.

Exit mobile version