Site icon Lahar Chakra

Railway: आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक को लेकर 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ को किया शार्ट टर्मिनेट, लंबी दूरी की चार ट्रेनें री शिड्युल होकर चलेंगी

Ranchi.आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी. वहीं पांच जोड़ी ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी तो लंबी दूरी की चार ट्रेनें विभिन्न तिथियों में री शिड्युल होकर चलेगी. ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैंसेजर 30 दिसंबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नं. 68053/ 68054 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू पैंसेजर 4 जनवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नं. 68077/ 68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 30 दिसंबर, 3 जनवरी और 4 जनवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नं. 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर 2 जनवरी और 4 जनवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नं. 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 1 जनवरी को रद्द रहेगी.

Exit mobile version