Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»RAILWAY : जीएम ने चाकुलिया से लेकर टाटानगर तक किया निरीक्षण, डेवलपमेंट योजना को लेकर सांसद से वार्ता
Headlines

RAILWAY : जीएम ने चाकुलिया से लेकर टाटानगर तक किया निरीक्षण, डेवलपमेंट योजना को लेकर सांसद से वार्ता

News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के मॉडिनाइजेशन का काम जून में शुरू होगा. इसमें टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. अप्रैल में टेंडर खुलेगा और मई तक काम अवार्ड हो जायेगा. जून में स्टेशन के मॉडिनाइजेशन काम शुरू होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही. इस दौरान खड़गपुर डीआएम भी उपस्थित रहे.

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ चाकुलिया से लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे के कई प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. महाप्रबंधक रेलवे के अधिकारियों के साथ स्पेशल सैलून में टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा सांसद के साथ धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन गए. यहां लोगों ने जीएम से मांग की कि यहां एक रेलवे ओवरब्रिज और एक रेलवे अंडर ब्रिज बिनाया जाए. क्योंकि, यहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जीएम ने बडकोला का भी निरीक्षण किया. यहां लोगों ने हाल्ट बनाने की मांग की है.

अतिक्रमण हटाया जायेगा, लोगों को नोटिस देने का काम तेज 

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

महाप्रबंधक ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण में ज्यादातर जमीन रेलवे की है. जिन लोगों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है उन्हें नोटिस दे दी गई है. यह जमीन खाली कराई जाएगी. वह गोविंदपुर और बारीगोड़ा भी गया. इन दोनों जगह पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाना है. महाप्रबंधक ने बताया कि गोविंदपुर में और राहरगोड़ा काफी व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग है. इन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा. फिलहाल अभी यहां सब वे बनाया जाएगा. ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि सबवे का निर्माण इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की भी प्रक्रिया चल रही है. इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है.

जल्द निकलेगा गोविंदपुर और बारीगोड़ा रेलवे ओवर ब्रिज का टेंडर

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि गोविंदपुर और बारीगोड़ा में जो रेलवे ओवर ब्रिज बना है. उसमें अधिकतर जमीन रेलवे की ही है. कुछ थोड़ी बहुत जमीन निजी है. जिनका निपटारा जल्द कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों रेलवे ओवर ब्रिज का टेंडर निकलेगा. महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हावड़ा से झारसुगुड़ा तक रेलवे लाइन की चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसके लिए तैयारी की जा रही है. यह काम जल्द शुरू होगा. इसमें जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रेलवे की पूरी टीम बादाम पहाड़ गई. यहां सिदिरसाई रेलवे हाल्ट का निरीक्षण किया. सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि जनहित की जो समस्याएं हैं. सब डीआरएम से बता दी गई हैं. महाप्रबंधक ने बताया कि जो भी सांसद ने मुद्दे बताए हैं उनमें सबवे में पेंटिंग करना और एक हॉल्ट की मांग शामिल है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group