Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»TATANAGAR में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी देखने पहुंचे रेलवे जीएम ने कही यें बातें
Headlines

TATANAGAR में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी देखने पहुंचे रेलवे जीएम ने कही यें बातें

News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • टाटानगर में प्लेटफॉर्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने व SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच पर चल रहा काम 

जमशेदपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2024 काे झारखंड के दौरे में वंदे भारत ट्रेनों को टाटानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर का दौरा किया. जीएम के अनुसार फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करने की सूचना है जो टाटानगर होकर चलेंगी. इसमें टाटा–पटना वंदेभारत है जो चांडिल पुरुलिया के रास्ते जायेगी. वहीं दूसरी ट्रेन टाटा -ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस है जो ओडिशा को चलेगी. उन्होंने बताया कि देवघर से वाराणसी के लिए शुरू होने वाले तीसरे वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य प्रस्तावित ट्रेनों को प्रधानमंत्री टाटानगर के कार्यक्रम से ऑनलाइन हरी झंडी दिखा सकते हैं.

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन के अलावा आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को देखा और तैयारी को लेकर डीआरएम अरुण जे राठौड़ व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. 15 सितंबर को झारखंड के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा रेलवे की कई परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. यह माना जा रहा है कि इसका मुख्य आयोजन टाटानगर स्टेशन में आयोजित किया जायेगा. हालांकि इस पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं होने की बात जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कही है. लेकिन जीएम ने यह जरूर कहा कि रेलवे अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है कि शॉर्ट नोटिस में कार्यक्रम को किसी तरह अंतिम रूप दिया जा सकेगा.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

टाटानगर में जीएम ने डेवलपमेंट कार्य, टाटानगर में प्लेटफार्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने के अलावा SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी. हालांकि जीएम का फोकस प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रही रहा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा रेलवे की दूसरी कई परियोजनाएं शामिल हैं.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group