Site icon Lahar Chakra

Railway: सावन में महादेवशाल मंदिर जाना हुआ आसान, रेलवे ने टाटा-इतवारी, बिलासपुर एक्सप्रेस, उत्कल समेत कई यात्री ट्रेनों का दिया ठहराव

Jamshedpur. सावन में महादेवशाल मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 8 जुलाई से 31 अगस्त तक दर्जन से भी ज्यादा यात्री ट्रेनों का स्टोपेज दिया गया है. यात्री ट्रेनों का स्टोपेज सिर्फ दो मिनट के लिए ही दिया गया है. रेलवे की ओर से इस तरह की पहल पिछले कई दशक से की जा रही है. इसके तहत टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, बिलासपुर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, संबलेश्वरी एक्सप्रेस और टाटा-एर्नाकुम एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है. रविवार और सोमवार को उत्कल, साउथ बिहार, संबलेश्वरी व इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. इसी तरह से बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटा-इतवारी का ठहराव 8 जुलाई से दिया गया है. टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार को ठहरेगी.

Exit mobile version