
Chakulia. चाकुलिया से सटे पश्चिम बंगाल के झारग्राम और गिधानी स्टेशन के बीच रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई. घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर11/13 पोल संख्या के बीच की है. यहां रेल ट्रेक पार कर रहे तीन हाथी ट्रेन की चपेट आ गए, जिससे तीनों हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक हाथी में एक व्यस्क व दो बच्चे शामिल है.
ये घटना गुरुवार देर रात 12:50 बजे हुई है. घटना की रिपोर्ट मिलते ही रात्रि एक बजे अप व डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया था। रात में ही रेलवे की टीम घटनास्थल रवाना हो गई थी. घटनास्थल से मृतक हाथियों के शव को हटाया गया. अप लाइन शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट, तो डाउन लाइन 7 बजकर 30 मिनट पर चालू किया गया.