Site icon Lahar Chakra

Railway : चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक को लेकर टाटानगर-बरकाकाना व हटिया-टाटानगर समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68036 हटिया-टाटानगर मेमू 20 से 22 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर-हटिया मेमू 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी. इधर, आद्रा मंडल के पुरुलिया-कोटशिला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा.

इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 एवं 22 मार्च को, आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू 21 एवं 22 मार्च को तथा आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू 22 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं, रांची-आसनसोल मेमू 21 मार्च को एक घंटा विलंब से रांची से रवाना होगी. खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस 22 मार्च को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 21 एवं 22 मार्च को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

 

Exit mobile version