
Ranchi. दक्षिण-मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. धनबाद-आलप्पुझा एक्सप्रेस(13351) 27 एवं 28 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग कृष्णा केनाल, दुग्गिराला, तेनाली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कृष्णा केनाल, न्यू गुंटूर, तेनाली होकर चलेगी.
वहीं, सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस(18638) 19 अगस्त को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी.
