Site icon Lahar Chakra

Railway: टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच हफ्ते में दो दिन मेगा ब्लॉक, साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच हफ्ते में दो दिन मेगा ब्लॉक रहेगा. इस वजह से साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. दरअसल, 8 नवंबर से 16 दिसंबर तक हर मंगलवार व शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को नवंबर व दिसंबर में अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दी है. रेलवे द्वारा टाटा-झारसुगुड़ा रेलखंड पर तेज गति की ट्रेनें चलाने के लिए ट्रैक मरम्मत, पुराने पटरियों को बदलने व सांकेतिक कार्यों को किया जायेगा. टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 8,11,15,18,22,25,29 नवंबर व 6,9,13 व 16 दिसंबर को रद्द रहेगी.

हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 8,11,15,18,22,25,29 नवंबर व 2,6,9,13 व 16 दिसंबर को नहीं चलेगी. राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू 8,11,15,18,22,25,29 नवंबर व 2,6,9,13 व 16 दिसंबर, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 14,21,28 नवंबर, 5 व 12 दिसंबर को, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 15,22,29 नवंबर व 6 व 13 दिसंबर, राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 8,15,22,29 नवंबर व 6 व 13 दिसंबर, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 11,18,25 नवंबर व 2,9,16 दिसंबर, जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 12,19,26 नवंबर व 3,10,17 दिसंबर को रद्द रहेगी.

वहीं, योगनगरी ऋषिकेष-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भाया इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सीटी-कटक होकर 7,14,21,28 नवंबर, 5 व 12 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. पुरी-योगनगरी ऋर्षिकेष उत्कल एक्सप्रेस भाया कटक-संबलपुरसीटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर 10,17,24 नवंबर व 1,8,15 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भाया कांड्रा-सीनी होकर 10,17,24 नवंबर व 1,8,15 दिसंबर को यह ट्रेन टाटानगर नहीं जायेगी.

Exit mobile version