
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से चाईबासा व टाटानगर से चाकुलिया के बीच दो जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी मिल गयी है. 6 जून से प्रतिदिन 68137/68138 टाटा-चाईबासा-टाटा मेमू पैसेंजर व 68128/68127 टाटा-चाकुलिया-टाटा मेमू पैसेंजर (शनिवार व रविवार) को छोड़कर चलेगी. इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी दपू रेलवे ने जारी की है. इन ट्रेनों के चलने से रेल मंडल के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.
