Lahar Chakra

RAILWAY NEWS: धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक सम्पन्न, सांसदों ने रेल विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में बुधवार को मंडल संसदीय समिति की बैठक धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और रेल विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक की अध्यक्षता सांसद विष्णु दयाल राम ने की। इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी तथा कालीचरण सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य सांसदों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

यात्री सुविधाओं और रेल विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान जनहित से जुड़े रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं में विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास तथा भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसदों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

धनबाद मंडल ने माल लदान में फिर बनाया रिकॉर्ड

बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सभी सांसदों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया कि धनबाद मंडल भारतीय रेल में माल लदान (Freight Loading) के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में भी धनबाद मंडल ने माल लदान और उससे प्राप्त आय दोनों मामलों में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान हासिल किया है।

तीन स्टेशनों पर बने नए फुट ओवरब्रिज

महाप्रबंधक ने बताया कि यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत—

कई नई ट्रेन सेवाएं शुरू

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद मंडल से कई नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई है। इनमें—

के बीच नई रेल सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा दानापुर–राजगीर (गाड़ी संख्या 13233/13234) का विस्तार कोडरमा तक किया गया है तथा कई ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा कायाकल्प

महाप्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद मंडल के 15 स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यापक विकास कार्य प्रगति पर है।

इसके अलावा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत 26 स्टेशनों पर स्टॉल एवं ट्रॉलियां स्थापित की गई हैं, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और क्षेत्रीय उत्पादों को नया बाजार मिल रहा है।

वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बरकाकाना स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है।

सांसदों के सुझावों पर होगा अमल

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बैठक में मिले सुझावों के लिए सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुझावों के आधार पर भविष्य की रेल विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version