Site icon Lahar Chakra

RAILWAY NEWS: बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, 11 नवंबर से मिलेगी सुविधा

हाजीपुर/जमशेदपुर: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। पूर्व मध्य रेल ने समस्तीपुर मंडल के बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से दोनों स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों का ठहराव 11 और 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

बैरगनिया स्टेशन पर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का ठहराव

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस को बैरगनिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार स्पेशल रुकेगी

इसी तरह घोड़ासहन स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04013/04014 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

आसपास के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पूर्व मध्य रेल के इस निर्णय से बैरगनिया, घोड़ासहन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर करने का विकल्प मिलेगा। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version