Site icon Lahar Chakra

Railway: अगस्त और सितंबर में दुर्गापुर स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Ranchi.आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426, वाया-रांची) आठ और 15 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, सैंथिया के बजाये परिवर्तित मार्ग आसनसोल, अंडाल, सैंथिया होकर चलेगी. मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425, वाया-रांची) 13 और 20 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सैंथिया, अंडाल, दुर्गापुर, आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग सैंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर चलेगी. कामाख्या-रांची एक्सप्रेस (15662) नौ और 16 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सैंथिया, अंडाल, दुर्गापुर, आसनसोल के बजाय परिवर्तित मार्ग सैंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर चलेगी. रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661) 10 और 17 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, सैंथिया, सैंथिया के बजाय परिवर्तित मार्ग आसनसोल, अंडाल, सैंथिया होकर चलेगी.

वहीं, हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13504) 31अगस्त, एक, 10, 13, 17, 18, 19, 20 व 21 सितंबर को आसनसोल स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. यह ट्रेन आसनसोल से वर्द्धमान के बीच रद्द रहेगी. बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503) एक, दो, 11, 14, 18, 19, 20, 21 व 22 सितंबर को आसनसोल स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. यह ट्रेन का वर्द्धमान से आसनसोल के बीच रद्द रहेगी. वहीं, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस (12019) एक व दो सितंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के बजाय दो घंटे विलंब से हावड़ा स्टेशन से चलेगी. रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (12020) एक, दो, 10 व 13 सितंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के बजाय दो घंटे विलंब से रांची स्टेशन से रवाना होगी.

Exit mobile version