Site icon Lahar Chakra

Railway: चक्रधरपुर, आद्रा और रांची रेलमंडल में ब्लॉक की वजह से टाटानगर की कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, जानें क्या है अपडेट?

Jamshedpur. चक्रधरपुर, आद्रा और रांची रेलमंडल में ब्लॉक की वजह से टाटानगर की कई ट्रेनों का परिचालन करीब माहभर तक बाधित रहेगा. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन 7 जनवरी तक रद्द रहेगा. बिलासपुर की ट्रेन के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द होगी. चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है. इससे पूर्व लाइन ब्लॉक को लेकर टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन दिसंबर व जनवरी में 10 दिन तक रद्द करने का आदेश हुआ था.

इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अप-डाउन में 20, 23, 27 और 30 दिसंबर के साथ 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को नहीं चलेगी, जबकि टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन 20, 23, 27 और 30 दिसंबर के बाद 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को बंद रहेगा.
रांची मंडल में लाइन ब्लॉक होने से टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के साथ टाटा- हटिया मेमू ट्रेन को 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक अप-डाउन में रद्द किया गया है. चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 19 जनवरी (19, 22, 26 व 29 दिसंबर के साथ 2, 5, 9, 12, 16 व 19 के बीच 10 दिन टाटानगर नहीं आएगी. इससे ट्रेन कटक से संबलपुर होकर झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी.

जबकि, हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 20, 23, 27 व 30 दिसंबर समेत 3, 6, 10, 13, 17 व 20 जनवरी को टाटानगर और कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस भी इस दिन से झारसुगुड़ा से अपडाउन करेगी.

झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 14 को बोकारो तक चलेगी. शुक्रवार को भी ट्रेन धनबाद नहीं गई. इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई. आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है. इससे बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 14 को एक घंटे लेट से खुलेगी जबकि, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 13 को आधे घंटे तक चंद्रपुरा व राजाबेड़ा स्टेशन के बीच रुककर टाटानगर आएगी.

Exit mobile version