
Khagadia. बिहार के खगड़िया जिले में बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मार दी। बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई और इसमें घायल हुए यात्री की पहचान झारखंड निवासी 37 वर्षीय देव कुमार गुंजन के रूप में की गई है। उसने बताया कि गुंजन अपनी पत्नी के साथ अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) से सुपौल जा रहा था।
