
Jamshedpur. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस अब शनिवार और रविवार को चलेगी, जबकि 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को संचालित होगी।
इस ट्रेन का पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार ट्रेन की समय-सारणी में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। संबंधित विभागों को नई फ्रीक्वेंसी जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है।
