Site icon Lahar Chakra

Railway Stamped: बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन पकड़ने की होड़ में मची भगदड़, कई जख्मी

Vardman. पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें पकड़ने की होड़ के कारण सीढ़ियों पर अत्यधिक भीड़ हो जाने से भगदड़ मच गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्टेशन पर दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए रेल सेवाएं बाधित रहीं.

बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ में कम से कम 7 लोग भगदड़ में फंस गए. ये घायल हो गए थे, इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया है कि इस दुर्घटना के कारण ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना कैसे हुई.

जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफार्म 4, 6 और 7 पर लगभग एक ही समय में तीन ट्रेनें खड़ी थीं. यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सीढ़ियों से उतरने की जल्दी में थे. संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ती रही. इससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इसमें 7 लोग घायल हो गए. खबर मिलते ही रेलवे की एक बचाव टीम तुरंत उन्हें बचाने के लिए गई.

Exit mobile version