Site icon Lahar Chakra

Railway: टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन 15 और 19 मार्च को रहेगी रद्द, यह है वजह?

Jamshedpur. टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के हल्दीपोखर और रेलवे क्रॉसिंग के पास मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण दो जोड़ी मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है। इससे मेमू ट्रेन को 15 और 19 मार्च को अप-डाउन में रद्द करने का आदेश है।

बादामपहाड़ मार्ग की मेमू ट्रेनों के रद्द होने से जिले के पोटका प्रखंड के अलावा ओड़िशा के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12, 13 व 15 मार्च को धनबाद से झारग्राम के लिए मेमू ट्रेन एक घंटे लेट से खुलेगी।

Exit mobile version