
Jamshedpur.टाटानगर-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन 03 मार्च से दोबारा शुरू होगा। होली को देखते हुए ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन स्लीपर और थर्ड एसी में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बेहद कम है। बुधवार दोपहर तक टाटानगर कोटे में दोनों श्रेणियों में केवल करीब 300 सीटें ही खाली थीं। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के साथ संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी वेटिंग चल रही है।
रेलवे ने कोहरे के कारण जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 01 दिसंबर से 27 फरवरी तक अप-डाउन में रद्द रखा था। ट्रेन रद्द रहने से पुरुषोत्तम और नीलांचल एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। स्थिति यह है कि बुकिंग खुलने के कुछ ही मिनटों में इन ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और इकोनॉमी क्लास में वेटिंग एसी 33 से लेकर स्लीपर 89 तक पहुंच जाती है।
