Site icon Lahar Chakra

Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

Chakardharpur. मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ 5 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है। पत्र में सांसद और विधायक से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया गया है।

मालूम हो कि सांसद जोबा माझी के द्वारा लगातार पत्राचार एवं रेल अधिकारियों के साथ बैठक में एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन में ठहराव की मांग को प्रमुखता से रखे जाने पर रेल मंत्रालय द्वारा बीते शुक्रवार 28 अगस्त को ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी प्रदान की गई थी।

Exit mobile version