Site icon Lahar Chakra

Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

Jamshedpur.आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन 21 से 27 जुलाई तक दिन बदलकर आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। मेमू ट्रेनों के 6 दिन टाटानगर नहीं आने से चांडिल, पुरुलिया, गम्हरिया एवं अन्य छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

जबकि, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 24 और 25 जुलाई को रद्द करने का भी आदेश है। इधर, रायरंगपुर रेलवे क्रॉसिंग पर काम चलने के कारण सोमवार को स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है।

Exit mobile version