

Samastipur. मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली इस महिला को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई मॉडल है, लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही इसके बैग की तलाशी ली गई, पूरा राज ही खुल गया और पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लग्जरी कोच ‘फर्स्ट क्लास एसी कोच’ में चेकिंग के दौरान इस युवती के पास से ब्रांडेड शराब की बोतलों से भरे दो सूटकेस बरामद किए गए है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा की गई जांच में दोनों सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली से बिहार की ओर शराब की तस्करी में शामिल थी, जो लंबे समय से यह कारोबार कर रही थी।
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अधिकारियों ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, युवती के साथ एक युवक की भी गिरफ्तारी की गयी है। बरामद विदेशी शराब की मात्रा 75 लीटर है।
दोनों की पहचान नेहा कुमारी (25 वर्ष, निवासी बारी, वार्ड संख्या-12, थाना- सिंघिया घाट, जिला- समस्तीपुर) और इशान कुमार (31 वर्ष, निवासी पुरुषोत्तम गार्डन, मकान 12, करनाल वार्ड 10, थाना- सदर, जिला- करनाल, हरियाणा) के रूप में हुई है

