Jamshedpur. टाटानगर से कटिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर बदल दिया है। अब यह ट्रेन 28181 के बजाय 18633 नंबर से एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
रेलवे ने टाटा-कटिहार के अलावा पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के नंबरों में भी बदलाव किया है।जानकारी के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक ये सभी ट्रेनें बदले हुए नंबरों से चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी दी है, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड नंबर जरूर जांच लें।
