Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?
Headlines

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. ‘बहुत गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश तेज हो गई है तथा मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ‘अर्नब’ बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के गुडाबांदा में बुधवार शाम से सबसे अधिक 71.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी में 64 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान रांची में 26.2 मिमी और चाईबासा में 60 मिमी वर्षा हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को बारिश होती रहेगी। कुछ जिलों में भारी से भीषण बारिश हो सकती है। हालांकि, इसका असर अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग होगा। उदाहरण के लिए, संथाल क्षेत्र में इसका असर कम रहेगा, जहां भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।’’

गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को मौसम की जानकारी से अपडेट रहने की सलाह दी गई है।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

आनंद ने कहा, चक्रवाती मौसम प्रणाली 30 अक्टूबर तक कमजोर हो जाएगी और झारखंड से थोड़ा दूर चली जाएगी। शुक्रवार के लिए कोई चेतावनी नहीं है। शुक्रवार के पहले भाग में उत्तर-पश्चिम और उत्तर से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।’’

चक्रवात को देखते हुए रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा सहित कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में 11-12 दिसंबर को उद्योग–शिक्षा जगत सम्मेलन IAC-2026, 15 संस्थानों के साथ सहयोग पर मंथन

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group