Site icon Lahar Chakra

Raj Kumar Singh Election Campaign: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय राजकुमार सिंह ने की पदयात्रा, समर्थन का दावा, बोले, मौका मिला तो लोगों को उनका हक और अधिकार दिलायेंगे

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने रविवार को अपनी चुनावी पदयात्रा की शुरुआत बारीडीह संथाल बस्ती से की. इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने बारीडीह बस्ती, बर्मामाइंस के कंचन नगर, सीतारामडेरा के बंगाली मोहल्ला, उरांव बस्ती, बिरसानगर, और जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर जैसे कई क्षेत्रों का दौरा किया. राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. उनके अनुसार, वह हर जगह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. उन्हें बता रहे हैं कि अगर उन्हें अवसर मिलता है, तो वे इस क्षेत्र को बुनियादी समस्याओं से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने वादा किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जायेगा, ताकि जनता को उनके हक और अधिकार मिल सके. राजकुमार सिंह ने कहा, “मेरा उद्देश्य है कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे. वे हर उस समस्या का समाधान करेंगे, जिससे लोग अब तक जूझते आये हैं. उनका लक्ष्य है कि जनता को विकास का पूरा लाभ मिले.

Exit mobile version