हाजीपुर-
छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु राजेन्द्रनगर एवं नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन 02309/02310 का परिचालन किया जायेगा ।
गाड़ी संख्या 02309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 20 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को राजेन्द्र नगर से 20.10 बजे खुलकर 20.23 बजे पटना, 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर, 23.30 बजे डीडीयू, अगले 03.45 बजे प्रयागराज, 06.45 बजे गोविंदपुरी (कानपुर) रुकते हुए 15.00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी ।
वापसी में, गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर एसी पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 21 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शनिवार एवं सोमवार को नई दिल्ली 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.55 बजे गोविंदपुरी, 05.00 बजे प्रयागराज, 10.10 बजे डीडीयू, 11.48 बजे बक्सर, 12.33 बजे आरा, 13.05 बजे दानापुर एवं 13.23 बजे पटना रुकते हुए 14.00 बजे राजेन्द्रनगर पहुँचेगी ।
