Site icon Lahar Chakra

Rajinikanth Hospitalised: जाने-माने अभिनेता रजनीकांत को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

New Delhi.जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत हुई और उसके बाद उन्हें सोमवार को देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया. ये खबर जानने के बाद फैंस जरूर परेशान हो जाएंगे, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. उनकी वाइफ लता रजनीकांत ने बताया कि एक्टर अभी ठीक है.

रजनीकांत की पत्नी लता ने फैंस की चिंता कम कर दी है. उन्होंने एक्टर के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. लता ने बताया कि, “सब ठीक है.” ये खबर जानने के बाद उनके फैंस की जान में जान आएगी. वहीं, हॉस्पिटल के एक सूत्र की मानें, तो आज यानी मंगलवार को एक्टर कार्डियक कैथ लैब में वैकल्पिक प्रक्रिया से गुजरेंगे. फिलहाल वो कब डिस्चार्ज होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Exit mobile version