Site icon Lahar Chakra

Rajnagar: राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर चूना पत्थर लदे ट्रेलर में लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक

Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर चूना पत्थर लदे ट्रेलर में भीषण आग लग गयी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना बीती रात करीब दो बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार, राजनगर मोड़ पर पहुंचते हीअचानक धू-धू कर ट्रेलर जलने लगी. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजनगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे विलंब से पहुंची, जिस कारण ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version