


Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के पखनाडीह पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर करीब 30 फीट नीचे हाइवा गिर गया. हालांकि, हादसे में चालक को हल्की चोट आयी है. घटना सोमवार अहले सुबह 4.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा झींकपानी से माल खाली कर धालभूमगढ़ जा रहा था. इसी क्रम में पखनाडीह पुलिया के पास चालक की आंख लग गयी. इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ कर नीचे पानी में गिर गया. पानी कम होने के कारण हाइवा नहीं डूबा. इसके बाद चालक गाड़ी का शीशा तोड़ कर निकल गया. चालक को हल्की चोटें आयी है. चालक गढ़वा का रहने वाला है.



