Site icon Lahar Chakra

Rajnagar Accident: राजनगर में धान लदा पिकअप वाहन पलटा, खलासी घायल, हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, वाहन छोड़ चालक फरार

Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के मुरुमडीह गांव के पास धान लदे मैजिक पलटने से खलासी घायल हो गया. वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. घटना मंगलवार के दो बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, राजनगर से चाईबासा की ओर जा रहे टाटा मैजिक (ओडी 11 ए 1866) में धान लेकर जा रहा था. राजनगर विद्युत सब-स्टेशन पार करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अर्जुन पेड़ से रगड़ाते हुए खेत में पलट गया. गाड़ी पलटने से खलासी घायल हो गया. हालांकि, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. छेड़ियापहाड़ी निवासी खलासी लोसो मुर्मू ने बताया कि राजनगर के कुमारदा गांव से मैजिक में धान लोड कर चलियामा स्थित चावल मील जा रहा था. इसी क्रम में तेज रफ्तार होने से वाहन पलट गया.

Exit mobile version