
Rajnagar. राजनगर प्रखंड के केसरगाड़िया के समीप गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया. बोलेरो और हाइवा में जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे हाइवा पलट गया और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बोलेरो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चाईबासा की दिशा से राजनगर की ओर आ रही थी,वहीं हाइवा राजनगर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान केसरगाड़िया के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई.
